फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 80 फीसदी क्षेत्रों से हटाए सरकारी योजनाओं के बोर्ड

Sun, 17 Mar 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बाद बद्दी में हटाए गए विकासात्मक कार्यों के बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सभी विभाग अलर्ट
विज्ञापन

निजी जमीन से भी 72 घंटे के अंदर हटाने होंगे होर्डिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/बद्दी। जिले में चुनाव आचार संहिता लगते ही सरकारी कार्यालयों व सरकारी संपत्ति से विकास कार्यों के बोर्ड हटाने का काम शुरू हो गया है। सरकारी कार्यालयों से ये पोस्टर-बैनर 24 घंटे के भीतर हटाने पड़ते हैं वहीं सरकारी रोड व अन्य संपत्ति से भी 48 घंटों के भीतर और निजी जमीन से 72 घंटे के भीतर होर्डिंग्स हटाने के चुनाव आयोग के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत पहले दिन लोनिवि, जल शक्ति विभाग और लोक संपर्क विभाग ने सरकारी कार्यालय के बाहर लगे विकास कार्यों के बोर्ड व पोस्टर हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। पहले दिन लोक संपर्क विभाग ने सोलन के शामती, माल रोड, विश्रामगृह सोलन, नालागढ़ एसडीएम कार्यालय परिसर, एसपी बद्दी कार्यालय के बाहर, बीडीओ कार्यालय व नगर परिषद बद्दी के बाहर लगे विकास कार्यों के डिस्पले बोर्ड को हटा दिया है। इसके अलावा लोनिवि, जल शक्ति विभाग व बिजली बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी विकासात्मक बोर्ड हटाने शुरू कर दिए है। उप निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के लगते ही उन्होंने सरकारी संपत्ति व निजी संपत्ति पर लगने विकासात्मक बोर्ड को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिससे चुनाव का कार्य प्रभावित न हो। लोक संपर्क विभाग ने अपने 80 फीसदी बोर्ड हटा दिए हैं। वहीं अन्य सभी विभाग के अधिकारी भी अपने-अपने विभागों के विकासात्मक बोर्ड हटाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें