फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कूड़े बिल की दरों में घरेलू को राहत, व्यवसायिक में 50 फीसदी बढ़ोतरी

Sat, 03 Aug 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर बुलाई बैठक
विज्ञापन

पार्षदों ने कूड़े की दरों पर मंथन के बाद लिया निर्णय
छोटी और बड़ी दुकानों के लिउ अलग-अगल दरें निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में बेहतर कूड़ा का प्रबंधन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर मंथन करने के बाद कूड़े के बिल में बढ़ोतरी कर दी है। नगर निगम ने घरेलू उपभोक्ताओं को इसमें राहत दी है। जबकि व्यावसायिक दरों को 50 फीसदी तक बढ़ा दिया है। निगम ने यह निर्णय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों अनुसार लिया है। इसके लिए निगम ने शनिवार को पार्षदों की बैठक भी बुलाई। बैठक के दौरान कूड़े की दरों को निर्धारित करने पर मंथन किया गया। मंथन करने के बाद निर्णय लिया कि व्यावसायिक दरों में बढ़ोतरी की जाए।
कूड़ा कचरा के सही निपटारण और ठिकाने लगाने के लिए पान मसाला दुकानों को अब 100 रुपये अदा करना होगा। इससे पहले दुकानों से 80 रुपये बिल लिया जाता था। वहीं, शॉपिंग मॉल के 2000 रुपये से 3000 रुपये किए गए हैं। इसी तरह चाय दुकानों के 80 से 150, डेली नीड्स के 100 से 120, मिठाई, स्नैक्स दुकानदार 400 से 500, कार्यालय (1 से 5 कमरे) के 250 से 300, (6-10 कमरे) के 1000 से 1200, (11-20 कमरे) के 2000 से 2200, बैंक (1000 वर्ग फीट से कम) के 500 से 750 ,(1000 वर्ग फीट से ज्यादा) 750 से 1000, सरकारी स्कूल के 100 से 500, निजी स्कूल (100 बच्चे) के 500, (100 से ज्यादा) के 1500 से 2000, बेकरी उत्पाद बनाने वाले दुकानदारों के 1200 से 1500, पीजी (10 कमरे) 500 से 700, (11-20 कमरे) 1500 से 2000, रेस्तरां के 1500 से 1700, बार और रेस्तरां 1700 से 2000, सिनेमा हॉल 1500 से 2000 और मीट शॉप 500 से 1000 रुपये निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कई श्रेणियों में हल्की बढ़ोतरी की गई है। ये दरें लोगों के सुझाव और आपत्तियां सुनने के बाद लागू होंगी। उधर, भाजपा पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि इससे निगम की आय में कुछ बढ़ोतरी होगी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। अभी तक निगम का 5,10,26,205 रुपये का व्यय होता था। जबकि 93,45,288 रुपये की आय होती थी।
विज्ञापन


इनसेट
हाईकर्का के दिशा-निर्देशों के अनुसार कूड़े बिल की व्यवसायिक दरों में बढ़ोतरी की गई है। इसमें लोगों की आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद शहर में बढ़ाई गई दरें लागू होंगी। घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
-एकता काप्टा
आयुक्त नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें