फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दोनों वर्गों में देवदार सदन ने जीती अंतर सदनीय फुटबाल प्रतियोगिता

Sat, 03 Aug 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिमरनजीत और लक्ष्य ने किए सर्वाधिक गोल
विज्ञापन

पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में हुई फुटबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू ने अंतरसदनीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने टीम वर्क, शारीरिक फिटनेस और समन्वय के साथ मैच खेले। प्रतियोगिता में कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में देवदार सदन अव्वल रहा। वरिष्ठ वर्ग में फाइनल मुकाबला देवदार व टीक सदन के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतने बाद देवदार सदन के खिलाड़ियों पूरा दमखम दिखाया। आधे समय तक दोनों सदन का स्कोर एक-एक था। दूसरा हाफ शुरू होते ही रणनीति में बदलाव किया और देवदार सदन के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक गोल दागे। उन्होंने प्रतियोगिता का मुकाबला 4-1 से जीत कर ट्राॅफी जीत ली। सिमरनजीत सिंह ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक गोल किए। इसी तरह कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्य ने सबसे ज्यादा गोल दागे। एकम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया। वरिष्ठ वर्ग में अरमान चौहान ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल किया और उन्हें सर्वोच्च स्कोरर का खिताब दिया गया, जबकि चिनार सदन के ही अर्णव गर्ग को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब मिला। अंत में विजयी सदन के विद्यार्थियों को मंच पर हेड ऑफ स्कूल कैप्टन रेणु शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें