फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जनरेटर में बैटरी नहीं, अस्पताल में अंधेरे में चली सभी ओपीडी, हांफा सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आधे हिस्से में बिजली गुल, मरीज हुए परेशान
विज्ञापन

हाथ से बनाई गई पर्चिया, टेस्ट की सुविधा भी नहीं मिली
एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो पाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल समेत आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल होने से मरीजों को फिर सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा है। वीरवार को हालात यह थे कि अस्पताल में ओपीडी भी अंधेरे में चली। हैरत की बात तो यह है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से ओपीडी के लिए लगाए जनरेटर की अभी तक बैटरी तक नहीं मंगवाई। इससे व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई और अस्पताल का पूरा सिस्टम बिजली न होने से हांफ गया। बिजली कट से मरीज तो परेशान हुए ही। वहीं, चिकित्सकों को भी मरीजों का चेकअप करने में दिक्कतें झेलनी पड़ी। कई चिकित्सकों ने इमरजेंसी लाइट का सहारा लेकर काम चलाया। अस्पताल में जनरेटर न चलने के कारण इंटरनेट तक की सुविधा बंद हो गई। इससे ऑनलाइन पर्ची तक नहीं बनी। कर्मचारियों ने हाथ से पर्चियां बनाई। वहीं, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन भी नहीं चल सकी। इसके अलावा क्रस्ना लैब में भी टेस्ट सुविधा मरीजों को नहीं मिल सकी। वीरवार को सुबह 10:00 से 4:00 बजे तक अस्पताल और साथ लगते क्षेत्र में कट रहा।
गौर रहे कि जिला के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में स्टाफ की कमी है। ऐसे में अन्य कर्मचारियों को कई कार्य आवंटित किए गए हैं। जनरेटर चलाने का प्रशिक्षण भी चालकों को दिया गया है। वहीं अस्पताल में जनरेटर की भी कमी खल रही है। अस्पताल में जितने जनरेटर है उससे केवल ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर ही चल पाता है। जबकि अन्य सुविधाएं बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतजार में बैठे मरीज
नैनाटिक्कर से हाथ में दर्द की शिकायत लेकर आई महिला मरीज ने बताया कि अस्पताल में बिजली कट की जानकारी नहीं थी। इस कारण उन्हें परेशान होना पड़ा है। अस्पताल में ही नहीं बहार निजी लैब में भी एक्सरे की सुविधा नहीं मिली। इसी तरह धर्मपुर से आई महिला ने कहा कि वे टेस्ट करवाने के लिए सुबह 10:00 बजे अस्पताल पहुंची। लेकिन लाइट न होने से टेस्ट सुविधा नहीं मिल पाई। सरकारी और क्रस्ना लैब की मशीन न चलने का कर्मचारियों ने तर्क दिया।


क्षेत्रीय अस्पताल समेत आसपास के क्षेत्र में कट होले से दिक्कत आई है। जनरेटर ठीक करवा दिया गया है। अब बिजली जाने पर मरीजों को परेशानी नहीं आएगी।
-डॉ. संदीप जैन, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें