फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फास्ट फूड में पड़ने वाली कच्ची सब्जियां बन रही है पथरी होने का कारण

Sun, 05 Jul 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों का तर्क, तेल में मिलावट और खराब खानपान के कारण हो रही पथरी
विज्ञापन

रोजाना अस्पताल पहुंच रहे 10 से 12 मरीज, जांच में निकल रही है पथरी
निशिल मेहता
सोलन। बाजारों में मिलने वाला जंक फूड अब गॉल ब्लैडर में पथरी होने का कारण बनता जा रहा है। फास्ट फूड में पड़ने वाली कच्ची सब्जियों के कारण पथरी होने की शिकायतें बढ़ने लगी है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की सर्जरी ओपीडी में रोजाना 40 से 50 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से टेस्ट के बाद 10 से 12 मरीजों में पथरी निकल रही है। ऐसे में डॉक्टरों की ओर से शुरुआती उपचार में मरीजों को दवाएं लिखी जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में हर माह सबसे अधिक ऑपरेशन भी पथरी के ही हो रहे हैं।
अस्पताल के सर्जरी विशेषज्ञों का तर्क है कि अब लोगों में फास्ट फूड के प्रति चलन काफी बढ़ गया है। फास्ट फूड में अकसर कच्ची सब्जियों जैसे पत्तागोभी, प्याज, शिमला मिर्च और कच्चे टमाटरों का उपयोग होता है। कई लोग उन सब्जियों को सही से पचा नहीं पाते और वही आगे चलकर पथरी होने का कारण बन जाती है। वहीं फास्ट फूड से कई लोगों में मोटापा काफी तेजी से बढ़ता है। जिस कारण गॉल ब्लैडर में पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है। पथरी कई कारणों से हो सकती है, वहीं अब फास्ट फूड ही उनमें से मुख्य कारण बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गॉल ब्लैडर में पथरी होने के कारण
खान-पान सही न होना।
मोटापा अधिक बढ़ जाना।
पाचन तंत्र का सही से काम न करना।

इनसेट
कैसे करें बचाव
खान-पान में बदलाव कर।
वजन को धीरे-धीरे कम करें।
पेट दर्द होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं न खाएं।
कोट
ओपीडी में रोजाना 10 से 12 मरीजों में पथरी निकल रही है। इसका मुख्य कारण फास्ट फूड और पाचन क्षमता में कमी है। मरीजों को शुरुआत में पेट में दर्द होती है, जो धीरे-धीरे बढ़ जाती है। मरीजों को शुरुआत में दवाएं देकर उपचार किया जा रहा है। वहीं जरूरत पड़ने पर सर्जरी पथरी को निकाला जा रहा है। अस्पताल में मरीजों को उपचार देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। वहीं अन्य मरीजों को भी इससे बचाव की सलाह दी जा रही है।

डॉ. मुकुल शर्मा
सर्जरी विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें