फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रवासी श्रमिकों का बनेगा राशन कार्ड

Wed, 02 Aug 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्ड बनवाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में करना होगा संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत राशन कार्ड बनाकर भारत सरकार की योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला सोलन में काम कर रहे प्रवासी श्रमिकों, जिनके नाम भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर दर्ज हैं, से आग्रह किया कि वह जिला सोलन में खंड स्तर पर तैनात संबंधित विभागीय निरीक्षक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में संपर्क कर राशन कार्ड बनाने के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन श्रमिकों का नाम ई-श्रम पोर्टल पर नाम दर्ज है, उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत राशन कार्ड जारी कर, अनुदानित खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी किसी भी कार्य दिवस में जिला नियंत्रक कार्यालय सोलन से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें