फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मांगों को लेकर अंबुजा सीमेंट कंपनी वर्कर यूनियन ने निकाली रोष रैली

Wed, 02 Aug 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। एटक से संबंधित अंबुजा सीमेंट वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी के मुख्य गेट पर बुधवार सुबह 8 से 10 बजे तक रैली निकाली। कामगारों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन


यूनियन के महासचिव राज कुमार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 9 अगस्त तक अंबुजा कंपनी के प्रबंधकों ने कामगारों की मांगों को नहीं मानी तो कामगार हड़ताल पर जा सकते हैं। यूनियन ने कंपनी प्रबंधक को पहले ही इसके बारे में अवगत करवा दिया है। यूनियन के प्रधान जरनैल सिंह ने अंबुजा सीमेंट प्रबंधन पर आरोप लगाए कि प्रत्येक वर्ष सभी कामगारों की वेतन वृद्धि के संबंध में यूनियन, अंबुजा सीमेंट प्रबंधन व उनके ठेकेदारों के बीच समय-समय पर समझौते हुए हैं, ताकि कंपनी में काम सुचारू रूप से चलता रहे। यूनियन ने कर्मचारियों का मांग पत्र पिछला समझौता समाप्त होने से पहले ही प्रस्तुत किया। श्रम अधिकारी एवं अबुंजा सीमेंट प्रबंधन की मिलीभगत से एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि कंपनी परिसर में पिछले 15 सालों से श्रमिक ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे हैं। जो कि श्रम कानून की अवहेलना है। यूनियन ने कंपनी प्रबंधन को बार-बार उनकी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया लेकिन कंपनी के अडियल रवैये के चलते यूनियन को गुमराह कर रही है। इसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है और मजबूरन कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इस रोष रैली के माध्यम से यूनियन कंपनी को आगाह करती है कि समय रहते कामगारों की समस्या का समाधान करें अन्यथा कामगारों के रोष को देखते हुए आंदोलन किया जाएगा। जिसके तहत कंपनी गेट पर आए दिन रोष रैली, भूख हड़ताल, कंपनी का पुतला जलाने, दो घंटे की हड़ताल और एक दिन की टोकन हड़ताल एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


रैली को कार्यकारिणी के सदस्य दुर्गेश कुमार ने अंबुजा सीमेंट प्रबंधन से अपील की है कि सौहार्दपूर्ण माहौल में यूनियन के साथ बातचीत कर मामले का समय रहते निपटारा करें। रैली को अनिल कुमार, पुष्पेंद्र सिंह व चमन लाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें