फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में नाबालिग युवती से दुराचार

Mon, 01 Jun 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। छत पर टहल रही नाबालिग युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक काफी दिनों से युवती की ताक पर था। अचानक देर शाम उसे छत पर देख वह वहां पहुंचा और उसका मुंह दबाकर जबरन दुराचार किया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके भादसं की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस घटना को अंजाम रविवार रात नौ बजे के बाद दिया गया है। युवती अपने मकान की छत पर टहल रही थी। शिकायत के मुताबिक उस वक्त उसके साथ उसकी एक सहेली भी थी। अधिक रात होने के चलते वह अपने घर लौट गई। इसी बीच युवक वहां आ धमका और उसके साथ जबरदस्ती की।
मामला दर्ज होने की पुष्टि एसपी जी शिवा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। छानबीन के बाद असलियत पता चल पाएगी। आरोपी पर धारा 376 के तहत और 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोलन जिला में दुराचार के मामले बढ़ने लगे हैं। इससे पहले बीबीएन और सोलन में कई मामले सामने आ चुके हैं। इस वर्ष अब तक दर्जन भर दुराचार के मामले बीबीएन और सोलन में दर्ज किए गए हैं। अधिकांश मामलों में नाबालिग युवतियां ही हवस का शिकार हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें