बद्दी(सोलन)। जिला परिषद सदस्य पमरजीत सिंह पम्मी ने गांव धर्मपुर में 3 लाख रुपये की लागत से बनी गली, 1.40 लाख की लागत से लगाए गए हैंडपंप, एक लाख रुपये की लागत से बने जंजघर तथा 1.50 लाख रुपये की लागत से बने धर्मपुर भूपनगर सड़क मार्ग को जनता को समर्पित किया। शुभारंभ करने के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में 22 लाख के विकास कार्य होंगे। पम्मी ने गांव धर्मपुर में ड्रेनेज सिस्टम में ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने मुख्यतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि उनका आभार जताया। इस अवसर पर गुल्लरवाला पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह झल्ला, जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य हरनेक ठाकुर, पृथ्वी राज कौशल, पूर्व प्रधान दीवान चंद, रघुवीर चंद, सोहनलाल पंच, सलोचना पंच, सतपाल धीमान, कमल वर्मा, पोला नारंगपुर, भूपेंद्र हेमा, पवन, मनिंद्र बिल्ला, कमल चंदेल, कृष्ण देव, श्याम लाल शर्मा, राधाकृष्ण, प्रदीप वर्मा, रामलोक, जोगिंद्र, गुरदेव, गुलशन, नंदलाल, देवीलाल, मनोज कुमार, तरसेम, देवराज व अन्य दर्जनों उपस्थित रहे।