फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सभी स्थानों से राम शहर का यातायात संपर्क कटा

Sun, 13 Aug 2023 05:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
रामशहर- शिमला मार्ग पर भारी वर्षा के कारण ढही सड़क। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
एक मात्र रामशहर- शिमला मार्ग भी हुआ बंद
विज्ञापन

भारी बारिश से सड़कों पर लगातार गिर रहे पत्थर और मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। रामशहर उपमंडल के सभी मार्ग बंद हो गए हैं। कुछ मार्ग विभाग ने खुलवा दिए थे लेकिन चार दिन के भीतर तीसरी बार मार्ग बंद हो गए हैं। जगह-जगह ल्हासे आने के कारण मार्ग बंद है जिससे रामशहर का यातायात संपर्क सभी स्थानों से कट गया है।
नालागढ़ को शिमला से जोडऩे वाला एक मात्र रामशहर कुनिहार मार्ग कई स्थानों से मलबा व पत्थर आने से बंद हो गया है। यह मार्ग अंब पाणी, गुरुकुंड, डोंला, कुम्हारहट्टी, शीलीपुल समेत दर्जनों स्थान से बंद है। इस मार्ग को शनिवार को विभाग ने खुलवा दिया था लेकिन यह मार्ग पर फिर से मलबा आने से बंद हो गया है। रामशहर से स्वारघाट मार्ग कई स्थानों पर धंसने से इस मार्ग पर बड़े वाहन अभी कई दिन तक नहीं चल पाएंगे। यह मार्ग मझेड़ और क्वारनी के समीप जमीन धंसने से बंद हो गया है। सड़कों पर दरारें आने से अभी कई दिन तक इस मार्ग के चलने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशहर से चमदार, राम शहर से धर्माणा, रामशहर से भियुंखरी तथा रामशहर से साई-बद्दी मार्ग भी बंद हो गया है। रामशहर पंचायत की प्रधान कृष्णा शर्मा ने बताया कि रामशहर क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। विभाग जेसीबी लगा कर जैसे ही मार्ग को खोलने की प्रयास करता है तो बारिश आते ही दोबारा मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। रामशहर स्वारघाट मार्ग पर मझेड़ के समीप पूरा गांव धंसना शुरू हो गया है जिसके चलते तहसीलदार ने इस गांव को खाली करा दिया है। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता ईश्वर चंद शर्मा ने बताया कि विभाग जैसे ही मार्गो को खुलवाता है तो साथ ही बारिश के बाद मार्ग दोबारा बंद हो रहे हैं। नालागढ़-रामशहर, कुनिहार-शिमला मार्ग को छोटे वाहनों के खोल दिया है लेकिन अभी बड़े वाहन चलाना इस मार्ग पर खतरे से खाली नहीं ह

रामशहर- शिमला मार्ग पर भारी वर्षा के कारण ढही सड़क। स्रोत:प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें