फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में निकाली रैली, सेना और परिवारों के बीच हुआ संवाद

विज्ञापन
सोलन में पूर्व सैनिक रैली में सेना और पूर्व सैनिकों के आश्रित। स्रोत लीग
विज्ञापन
5 सिख रेजिमेंट किया आयोजन, वरिष्ठ सैनिकों को बांटे गए उपकरण, सम्मानित भी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। 5 सिख रेजिमेंट की ओर से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में 14 डिवीजन के जीओसी, 95 ब्रिगेड के कमांडर और यूनिट के कमांडिंग अधिकारी सहित कई सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया।
रैली के दौरान पेंशन, दस्तावेजीकरण और बैंकिंग से संबंधित सहायता तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे सेना और पूर्व सैनिक परिवार के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने वाला कदम बताया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक्स जैसी सहायता सामग्री प्रदान की गई। वीर नारियों को सम्मान स्वरूप दस हजार रुपये के चेक भेंट किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठतम पूर्व सैनिक कैप्टन दिला राम को सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक समुदाय की ओर से कैप्टन दिला राम ने सैन्य नेतृत्व को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिवार उपस्थित रहे। यूनिट के अधिकारियों और स्टाफ ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित लोगों से मिलकर उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा। सोलन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर सच्चिदानंद शर्मा ने सेना के वरिष्ठ नेतृत्व और समस्त यूनिट स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैप्टन दिला राम, सूबेदार मेजर एमएल शर्मा और हवलदार कैप्टन पदम देव सहित कई अन्य वरिष्ठ पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें