फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जवानों की कलाइयों पर बांधी तिरंगे के रंगों वाली राखियां

Sat, 29 Aug 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में सिख फौजी भाइयों को राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाती लायंस क्लब सोलन की सदस्य महिला। स्र
विज्ञापन
लायंस क्लब ने भारतीय सेना के साथ मनाया त्योहार, खीर और, मिठाई बांट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लायंस क्लब सोलन वैली, डिस्ट्रिक्ट 321-ए2 ने रक्षाबंधन के अवसर पर राखी विद द इंडियन आर्मी कार्यक्रम का आयोजन 5वीं सिख रेजिमेंट के वीर जवानों के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान वीर जवानों की कलाइयों पर तिरंगे के रंगों वाली सुंदर राखियां बांधी गईं। साथ ही उनके लिए खीर, मिठाइयां एवं उपहार भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के लिए किया गया। कार्यक्रम में लायन गुरुचरण सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवान केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान हैं। उनकी बहादुरी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनका साहस हमारी शक्ति है, उनका त्याग हमारी आजादी है, उनकी वीरता भारत का गौरव है, और उनकी चौकसी देश की सुरक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गीता सिंगला एवं चंद्रकांता साहनी ने तिरंगा राखियों, खीर, मिठाइयों एवं उपहारों की व्यवस्था की। इस दौरान लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन रमिंदर बावा, कोषाध्यक्ष एवं निदेशक मंडल की ओर से 5वीं सिख रेजिमेंट के सभी वीर जवान एवं अधिकारी, लॉयन अनूप सूद, लॉयन रमेश सिंगला, लॉयन अश्वनी गोयल, लॉयन मदन शर्मा, लॉयन डॉ. विनोद सूरी, लॉयन गुरचरण सिंह, लॉयन सुभाष साहनी, लॉयन शक्ति अवस्थी, लॉयन डॉ. आरके सूद और मधु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें