फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में पंजेहरा को हरा कर राजपुरा की टीम बनी चैंपियन

Sat, 29 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नंगल में  कबड्‌डी की विजेता टीम विजेता  राजपुरा मुख्यअतिथि के साथ- स्रोत- स्कूल।
विज्ञापन
नंगल स्कूल में हुई खंड स्तरीय अंडर 14 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ शिक्षा खंड की अंडर 14 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में राजपुरा स्कूल पहले स्थान पर रहा। फाइनल में राजपुरा ने पंजेहरा को पराजित किया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 42 स्कूलों 504 बच्चों ने भाग लिया।
नंगल स्कूल के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता के तहत वॉलीबाल में मलहेणी विजेता व गोयला पन्नर दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में पंजेहरा पहले व बघेरी दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में शिवालिक स्कूल पहले व माजरा दूसरे स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में नंगल पहले व भाटियां स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता व उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। खेल प्रभारी जगीर सिंह, एसएमसी प्रधान सुमन देवी, स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. निशा शर्मा समेत स्कूल का स्टाफ व स्कूलों के खेल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें