फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजेश हेड बॉय, प्रांचल बनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। सेंट बिर्स इंटरनेशनल स्कूल बद्दी में कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रंजना भारद्वाज ने बताया कि यह समारोह विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को उनके पद और कर्तव्यों की औपचारिक जिम्मेदारी सौंपने के लिए आयोजित किया गया। इसमें छात्र नेताओं को बैज पहनाए गए और ध्वज सौंपे गए। अग्नि हाउस से राजेश हेड बॉय, प्रांजल हेड गर्ल चुनी गईं। जबकि इसी सदन से हेतांशी कप्तान व सिमरन उप कप्तान, वायु हाउस से अवनीश कप्तान, वानी उप कप्तान, जल हाउस से वंशिका कप्तान, अनुकल्प उप कप्तान, पृथ्वी हाउस से लगन कप्तान, शौर्य उप कप्तान, विद्यालय के अनुशासन प्रमुख जस्करन, खेल प्रमुख शौर्य, सीसीए आयुष राजक, प्रिया और वर्दी प्रमुख मानसी व मायांश को बनाया गया।
विज्ञापन

इसके पश्चात हेड ब्वॉय और हेड गर्ल , कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें