फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धान की पनीरी व पशुचारे के लिए बारिश फायदेमंद, मक्की की बिजाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में किसान खरीफ की फसल के लिए तैयार कर रहे खेत
विज्ञापन

बीबीएन में 6000 हेक्टेयर पर धान व 4000 हेक्टेयर पर मक्की की फसल होती है तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में बारिश पशुचारे व धान की पनीरी के लिए वरदान साबित हुई है। पहाड़ी क्षेत्र में लोगों ने मक्की की बिजाई शुरू कर दी है। वहीं मैदानी क्षेत्र में बारिश के बाद किसान मक्की व धान की बिजाई के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। बीबीएन में वीरवार रात्रि को अच्छी बारिश हुई है। करीब तीन घंटे तक बारिश होती रही जिससे खेतों में पानी खड़ा हो गया। यह बारिश धान की पनीरी के लिए लाभदायक बताया जा रही है। लंबी अवधि का धान 22 जून से लगना शुरू हो जाएगा। कम अवधि का धान 30 जून के बाद लगना शुरू हो जाएगा। बीबीएन में 6000 हेक्टेयर पर धान व 4000 हेक्टेयर जमीन पर मक्की की फसल लगती है। बारिश से जमीन तर हो गई है। धान की पनीरी व पशु चारा चरी व बाजरा के लिए किसानों को पानी नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं जिन किसानों ने पशु चारा नहीं बोया है, वह इस बारिश के बाद लगा सकते हैं। नालागढ़ व दून के पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के बाद किसानों ने मक्की की बिजाई करनी शुरू कर दी है। कोट बेजा के किसान संजीव ठाकुर व सरौर के धर्मपाल चंदेल ने बताया कि बारिश के बाद किसानों ने मक्की की बिजाई शुरू कर दी है। वहीं मैदानी क्षेत्र में किसानों ने धान व मक्की के लिए खेत तैयार करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, नालागढ़ के कृषि विभाग अधिकारी डॉ. भोपाल ठाकुर ने बताया कि जिन किसानों पशुचारा नहीं लगाया है वे इस बारिश के बाद लगा सकते हैं। धान व मक्की के लिए किसान खेत तैयार कर सकते हैं। बारिश धान की पनीरी के लिए भी काफी अच्छी मानी जा रही है। इससे पनीरी में वृद्धि होगी और 22 जून के बाद किसान अपने खेतों में धान लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें