फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खाद्य आपूर्ति विभाग की दबिश, 55 किलो प्याज किया सीज

Sun, 19 Nov 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में स​ब्जियों की जांच करता खाद्य आपूर्ति विभाग का निरीक्षक।संवाद
विज्ञापन
शहर में अधिक दाम पर प्याज बेचने पर विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से आ रही थीं शिकायतें, टीम ने जांचीं दुकानें
अन्य सब्जियों के दाम भी ज्यादा न वसूलने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में त्योहारों के बाद सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग ने दुकानों में दबिश दी। इस दौरान विभागीय अधिकारी को ही अधिक दाम बताने पर सख्त कार्रवाई की गई है। वहीं 55 किलोग्राम प्याज भी खाद्य आपूर्ति विभाग ने सीज कर दिया है। आगामी दिनों में इन पर नियमानुसार चालान भी होगा। निरीक्षण के दौरान सब्जियों के भी ज्यादा दाम न वसूलने के लिए हिदायत दी। शहर में यह कार्रवाई खाद्य आपूर्ति निरीक्षक धर्मेश शर्मा ने की।
विभागीय निरीक्षक ने शहर में करीब 15 से अधिक दुकानों में दबिश देकर सब्जियों के दाम पूछे। बताया जा रहा है कि बीते काफी दिनों से विभाग को सब्जियों के दाम अधिक वसूलने की शिकायतें भी मिल रही थीं। इसी को देखते हुए विभाग ने शहर में सब्जी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। वहीं कई दुकानों में निरीक्षण के दौरान रेटलिस्ट भी नहीं मिली।
विज्ञापन

गौर रहे कि त्योहारों के बाद जिलेभर में एक बार फिर सब्जियों के दाम में उछाल आया है। वर्तमान में टमाटर 50 से 55 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। वहीं आलू के दाम भी एकाएक बढ़ गए। सब्जी दुकानों में 40 रुपये तक आलू बिक रहा है। मटर के दाम भी 100 रुपये के हिसाब से लिए जा रहे हैं। इसी के साथ प्याज 50-55 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। लेकिन कई दुकानों में इन मूल्यों से ऊपर सब्जियां बेची जा रहीं थीं। जिस पर विभाग ने शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

इनसेट
सब्जियों के अधिक दाम वसूलने पर 55 किलो प्याज सीज किया है। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने की हिदायत भी दी गई है। आगामी दिनों में भी निरीक्षण चलता रहेगा। वहीं दुकानदारों के चालान भी किए जाएंगे। -नरेंद्र धीमान, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें