पीटीए प्रधान व कॉलेज प्राचार्य ने दिलाई शपथ
प्रतिभा कुमारी बनी अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय जयनगर में केंद्रीय छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कॉलेज के पीटीए प्रधान राज कुमार व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्याम सिंह ने छात्र संघ के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रतिभा कुमारी को अध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष की छात्र अर्पिता कुमारी को उपाध्यक्ष, भारती ठाकुर को सचिव व प्रथम वर्ष की नीरज कुमारी को सह सचिव के पद की शपथ दिलाई।
प्राचार्य ने कहा कि छात्र संघ के चुनाव मैरिट स्तर पर होते हैं। काॅलेज के विद्यार्थी और अधिक अंक लें जिससे कॉलेज को पदाधिकारियों के चयन में दिक्कत न हो। प्राचार्य डॉ. श्याम सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए अपनी शिक्षा पूरी करने का आह्वान किया। छात्र संघ अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने कॉलेज प्रशासन को कॉलेज के उत्थान में सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर प्रवक्ता मनोज ठाकुर, प्रवक्ता छेरिंग जेंगमो, प्रगति कश्यप, कश्मीर सिंह, जयंत शर्मा, प्राथमिक स्कूल के मुख्य अध्यापक चेत राम ने भाग लिया।