फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में झोलाछाप के इलाज से बिगड़ रहे डेंगू के मामले

Sun, 24 Sep 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर आपातकाल में पहुंच रहे हैं अस्पताल
विज्ञापन


जिले में 292 लोग डेंगू की चपेट में, बीबीएन में अधिक मामले

विभाग का दावा लोगों को किया जा रहा जागरूक, रोजाना हो रही सैंपलिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में अब डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग बुखार आने पर बिना टेस्ट करवाए झोलाछाप से उपचार करवा रहे हैं। ऐसे में डेंगू के मरीजों की हालत बिगड़ रही है। उल्टी सीधी दवा लेने के बाद जब मामला बिगड़ रहा है तो वह अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। बीते कई दिनों से इसी प्रकार के कई मामले अस्पतालों में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां बढ़ गई हैं। हैरत की बात तो यह है कि डेंगू जैसे लक्षणों के बाद भी लोग झोलाछाप के पास ही जा रहे हैं। दवा लेने के बाद ठीक न होने पर वह गंभीर हालत में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

हालत को देखते हुए सबसे पहले चिकित्सक की ओर से डेंगू जांच की करवाई जाता है तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इस कारण बीबीएन क्षेत्र में मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना यहां पर आठ से दस लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव पाई जा रही है। वहीं बरसात का पानी और लारवा जमा होने से भी अधिक दिक्कतें आ रही हैं। इस कारण डेंगू मच्छर अधिक पनपना शुरू हो गया है। इसके चलते जिले में अब तक 292 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं। जबकि परवाणू क्षेत्र में इस बार पांच लोग ही डेंगू से पीडि़त हुए हैं। हालांकि विभाग की ओर से लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौर रहे कि बीते वर्ष परवाणू में डेंगू ने खूब आतंक मचाया था। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण 1500 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में थे। डेंगू के आउटब्रेक होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव भी फूल गए थे। लेकिन इस बार डेंगू को लेकर पहले से भी सभी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग समेत नगर परिषद की ओर से कर ली गई थी। वहीं इस बार हरियाणा के स्वास्थ्य अधिकारियों से भी डेंगू मामलों से निपटने के लिए प्लान तैयार किया था। इस प्लान के अनुसार ही विभाग कार्य कर रहा है और संदेह मामला आने के बाद एलिजा और डेंगू रेपिड टेस्ट किट के जरिए भी जांच चल रही है। लेकिन इस बार बीबीएन में अब डेंगू आउटब्रेक होता दिखाई दे रहा है।



इनसेट

डेंगू से बचने के उपाय

-घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो इसे तुरंत निकाल लें। साफ- सफाई का इन दिनों में खास ख्याल रखें।
विज्ञापन


-कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।

-पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।

-इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेंजें।

-ऊपर बताए गए लक्षण लंबे समय तक बने रहे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।



इनसेट

डेंगू होने पर क्या करें और न करें

-डेंगू होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी और जूस लें।

-हल्का और सादा खाना खाएं।

-बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाई न लें।



इनसेट

जिले में डेंगू को लेकर रोजाना सैंपलिंग हो रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि संबंधित लक्षण आने पर अस्पतालों में डॉक्टरों से जांच करवाएं। परवाणू में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। बीबीएन में मामले बढ़े हैं और आंकड़ा 287 के पार हो गया है।

-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें