फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साईं मार्ग से रेहड़ी-फड़ियां हटाईं

विज्ञापन
नगर निगम बद्दी की ओर से साईं मार्ग पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ ​अ​भियान के दौरान कार्रवाई करती पुल
विज्ञापन
पुलिस के साथ नगर निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

दुकानदारों को सख्त चेतावनी, अब जुर्माना भी लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की लाइफलाइन माने जाने वाले सबसे व्यस्त साईं मार्ग पर रविवार को नगर निगम ने पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी-फड़ियों को हटाया गया। दुकानों के बाहर तक फैलाए गए सामान को भी हटवाया गया।
यह अभियान नगर निगम के सहायक अभियंता सुमित आजाद के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय से शुरू हुआ। इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए साईं रोड, पुरानी सब्जी मंडी और बाईपास सब्जी मंडी होते हुए धर्मकांटा तक के पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त करवाया। टीम में कनिष्ठ अभियंता, निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और भारी पुलिस बल शामिल रहा। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथों पर बने अस्थायी ढांचों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही बाजार के सभी दुकानदारों को कड़े निर्देश जारी किए गए कि वे अपने व्यापारिक सामान को दुकान के शटर की सीमा के भीतर ही व्यवस्थित रखें।
विज्ञापन

नगर निगम ने दोटूक कहा कि भविष्य में यदि किसी भी दुकानदार ने दुकान के बाहर फुटपाथ या सड़क पर सामान फैलाया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे उल्लंघनकर्ताओं पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनका सामान भी तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता सुमित आजाद ने अभियान की कहा कि बद्दी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता की सुविधा के लिए सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना बेहद जरूरी है। यह अभियान आगे भी समय-समय पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें