फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आठ वर्षों से निस्वार्थ भाव से भंडारा लगा रही पूर्वांचल सेवा समिति

Sat, 14 Nov 2026 12:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति का उद्देश्य सेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी में पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से पिछले आठ वर्षों से छठ महापर्व पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में समिति के सदस्य हर वर्ष छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहते हैं।
समिति के प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से सनसिटी रोड स्थित बालद खड्ड के छठ घाट पर पिछले आठ वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य बिना किसी स्वार्थ के श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहते हैं और भंडारे की तैयारियों से लेकर समापन तक अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।
विज्ञापन

समिति का उद्देश्य छठ महापर्व की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। आठ वर्षों से लगातार जारी यह सेवा कार्य समिति की एकजुटता और निस्वार्थ सेवा भावना का उदाहरण है।
विज्ञापन

भंडारे में समिति के प्रधान अनिल गुप्ता और उपप्रधान रोहित गुप्ता के नेतृत्व में राजीव, प्रकाश, विष्णु और सूरज सहित सभी सदस्य पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य में जुटे रहते हैं। समिति के अन्य सहयोगियों में अमित गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, विमलेश गिरि, राम यादव और मुकुल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें