फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबाघाट, धर्मपुर पंचायतों में बांटे पल्स ऑक्सीमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर मेें बचाव और जांच को लेकर पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर जैसी चीजें हर घर में होना अनिवार्य हो गई हैं। निम्न आय वर्ग के लिए इस अतिरिक्त खर्च को पूरा कर पाना मुश्किल है। ऐसे में उनकी मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने पहल की है।
विज्ञापन

सामाजिक भागीदारी के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला में जरूरतमंदों को कोरोना किट का वितरण किया जा रहा है। अभियान की दूसरी कड़ी में मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते चंबाघाट, धर्मपुर और आसपास की पंचायतों में लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया। लोगों को किट देने के साथ उन्हें ऑक्सीमीटर की उपयोगिता और उसके इस्तेमाल का तरीका भी बताया गया।
इस मौके पर समाजसेवी संस्था पहल-एक शुरूआत की संयोजिका प्रियंका अग्रवाल तथा समाजसेवी विकास, ओम गुप्ता व गौरव ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुहैया कराए गए ऑक्सीमीटर जरूरतमंदों को बांटे। वहीं, धर्मपुर में ग्राम पंचायत प्रधान वीना गुप्ता व उपप्रधान अजय गरचा ने लोगों को ऑक्सीमीटर प्रदान किए। गढ़खल सनावर ग्राम पंचायत की प्रधान मोना व उपप्रधान विपिन गुप्ता ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ऑक्सीमीटर का वितरण किया। इसके अलावा गांव ढाला, चंबाघाट, भुलंग व मोली बसाल में वार्ड सदस्य रचना देवी ने जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें