फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने परीक्षा करवाने के लिए भरी हामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोविड संकट के बीच कॉलेजों में फाइनल कक्षा की परीक्षा करवाने के लिए विद्यार्थियों ने हामी भरी है। विद्यार्थियों की राय लेने के बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा। हालांकि, इससे पहले मंगलवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश कॉलेजों के प्राचार्यों, अध्यापकों व विद्यार्थियों से संवाद किया। यह संवाद ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस दौरान सोलन जिले से भी विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, अध्यापक व विद्यार्थी जुड़े और उन्होंने फाइनल कक्षा की परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा। साथ ही विद्यार्थियों ने आग्रह किया कि एक समय में एक ही कक्षा की परीक्षा करवाई जाए ताकि सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जा सके। वहीं सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों ने भी परीक्षा कराने के लिए आग्रह किया है। विद्यार्थियों का कहना था कि वह बीते वर्ष भी प्रमोट हुए हैं और इस वर्ष भी उन्हें यदि प्रमोट कर दिया गया तो वह स्वयं का आकलन नहीं कर पाएंगे। यह वर्चुअल मीटिंग लगभग दो घंटे तक चली। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने मत रखे गए। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के उप प्राचार्य राजेंद्र वर्मा ने बताया कि सोलन कॉलेज के कई विद्यार्थी इस मीटिंग में जुड़े और उन्होंने अपनी राय शिक्षा मंत्री गोविंद सिह ठाकुर के समक्ष रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें