फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल मिक्सिंग प्लांट के खिलाफ ग्रामीण लामबंद

Sat, 05 Nov 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
पंचायत हनुमान बड़ोग की मासिक बैठक में कोल मिक्सिंग प्लांट के कारण आसपास के क्षेत्र में वायु और ध्वनि प्रदूषण का दावा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत हनुमान बड़ोग की मासिक बैठक में कोल मिक्सिंग प्लांट के कारण आसपास के क्षेत्र में वायु और ध्वनि प्रदूषण का दावा किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्लांट से निकलने वाले धुएं की जद में 10 पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण हैं। इस प्लांट को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। बैठक पंचायत प्रधान कृष्ण सिंह कंवर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में वेटरनरी मोड़ के पास स्थापित कोल मिक्सिंग प्लांट से पंचायत के 10 गांवों में हो रहे प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि कोल मिक्सिंग प्लांट से भारी वायु और ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। इसकी वजह से लोगों में श्वास और त्वचा संबंधी  रोग फैलने की संभावना बनी हुई है। साथ ही प्लांट में प्रयोग होने वाले रेत बजरी को सड़क में फेंका जाता है। इसकी वजह से सड़क तंग हो गई है। इस कारण सड़क पर हमेशा हादसे और जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा प्रस्ताव में प्रशासन से प्लांट को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की गई। इस मौके पर वार्ड सदस्य अशोक शर्मा, बृज मोहन, जगदीश शर्मा, नजरू राम, इंदिरा देवी, गीता, रीता देवी और अन्य मौजूद रहे।
 
लोक निर्माण विभाग मंडल अर्की के अधिशासी अभियंता एके सोनी ने कहा कि प्लांट अस्थाई तौर पर सड़कों पर बिछने वाली बजरी और अन्य की मिक्सिंग के लिए लगाया है। इसमें 28 किलोमीटर में से 26 किलोमीटर सड़कों का कार्य लगभग पूरा हो चूका है। दो किलोमीटर कार्य ही बचा है, लोगों को असुविधा न हो इसलिए कार्य पूरा होते ही प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें