फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क पर कूड़ा फेंककर किया प्रदर्शन, यातायात हुआ बाधित

Sat, 22 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारी नगर निगम बद्दी कार्यालय के बाहर मुख्य साई रोड पर कूड़ा फ
विज्ञापन
बद्दी में वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नगर निगम बद्दी के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्य साई रोड पर कूड़ा जमा कर यातायात बाधित कर दिया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह से सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को दोपहर तक वेतन नहीं मिला था। वेतन में देरी से उनका सब्र टूट गया और उन्होंने निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने संबंधित कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि उनका परिवार वेतन पर निर्भर है और समय पर भुगतान न होने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत की और सड़क से कूड़ा हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वे हर दिन की तरह सुबह से ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि वेतन निर्धारित समय पर मिल जाएगा। दोपहर तक भुगतान न होने पर उनमें रोष बढ़ गया। कर्मचारियों ने मांग की कि भविष्य में उन्हें निर्धारित समय पर वेतन का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि वे दोबारा इस तरह सड़क पर उतरकर विरोध नहीं करना चाहते।
विज्ञापन

नगर निगम बद्दी के आयुक्त विवेक चंदेल ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से संबंधित कंपनी को भुगतान किया जा चुका है। चंदेल ने कहा कि शुक्रवार को पंजाब बंद होने के कारण कंपनी के प्रतिनिधि वेतन जारी करने के लिए समय पर नहीं पहुंच पाए। निगम कंपनी से लगातार संपर्क में है। उन्होंने देर शाम तक कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या के समाधान की उम्मीद जताई।

वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारी नगर निगम बद्दी कार्यालय के बाहर मुख्य साई रोड पर कूड़ा फ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें