फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पांच माह से बंद पड़ा है सुल्ली में वाटर कूलर, लोग परेशान

Sat, 22 Aug 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सुल्ली ट्रक यार्ड के समीप कैंटीन में बंद पड़ा वाटर कूलर। (ग्रामीण)
विज्ञापन
ट्रक यार्ड सुल्ली में पेयजल सुविधा प्रभावित, जल्द मरम्मत की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अदाणी समूह के अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से ट्रक यार्ड सुल्ली के समीप कैंटीन में स्थापित वाटर कूलर पिछले करीब पांच से छह माह से बंद पड़ा है। वाटर कूलर के लंबे समय से खराब रहने के कारण यहां आने वाले ट्रक चालकों, स्थानीय लोगों और अन्य लोगों को ठंडे पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी अंबुजा फाउंडेशन और अंबुजा प्रबंधन को भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक वाटर कूलर को ठीक नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार वाटर कूलर में पानी की सप्लाई तो हो रही है, लेकिन कूलिंग व्यवस्था काम नहीं करने के कारण पानी ठंडा नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को गर्म पानी पीकर ही अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। लोगों ने अंबुजा फाउंडेशन और अंबुजा प्रबंधन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वाटर कूलर को जल्द दुरुस्त करवाकर ठंडे पानी की सुविधा बहाल की जाए। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए यहां पेयजल की सुविधा सुचारु रहना जरूरी है। इस संबंध में सुनील कुमार, दिनेश कुमार, हरीश कुमार, कृष्ण चंद, करण ठाकुर, अनुप कुमार, नरेंद्र कुमार और संजय शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें