फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यालय विकास और विद्यार्थी हित के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
बरोटीवाला स्कूल में एसएमसी की बैठक में भाग लेते हुए  पदाधिकारीव अभिभावक- स्रोत- स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
बरोटीवाला स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की पहली बैठक प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया।
बैठक का संचालन वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मी चंद शास्त्री ने किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति के 25 सदस्यों का चयन किया गया तथा नवनिर्वाचित एसएमसी प्रधान शिव कुमार चौधरी का स्वागत किया गया। बैठक में सीबीएसई मानकों के अनुरूप विद्यालय के आधारभूत ढांचे के विकास, रिक्रिएशन हॉल, वोकेशनल लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और परीक्षा हॉल के निर्माण, फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थापना, सफाई कर्मचारियों के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमसी प्रधान शिव कुमार चौधरी ने विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में एसएमसी के सदस्य, अभिभावक, शिक्षकगण तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें