फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सत्य साईं बाबा के 98वें जन्मदिवस पर निकाली शोभायात्रा

Sat, 18 Nov 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
23 नवंबर तक आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन

साईं संजीवनी अस्पताल परिसर से निकाली गई भव्य यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सत्य साई बाबा के 98वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मालरोड पर संगठन की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। साईं संजीवनी अस्पताल परिसर में उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने सत्य साईं बाबा की पूजा अर्चना की। इसके बाद परिसर से भव्य यात्रा शुरू हुई। इस दौरान राधा-कृष्ण, श्रीराम अवतार की झांकी भी शामिल रही। वहीं इस शोभायात्रा में शहर की महिलाओं ने भी भाग लिया। स्थानीय लोगों ने बाबा की पालकी को उठाकर शहर का भ्रमण भी करवाया। इस दौरान धार्मिक भजनों का भी गुणगान किया गया। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

उधर, सत्य साईं बाबा सेवा संगठन के प्रदेश प्रभारी डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि बाबा की पालकी के साथ मालरोड पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई है। वहीं कार्यक्रम का भी आगाज हो गया है। यह कार्यक्रम 23 नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस दिन बाबा का जन्मदिवस भी मनाया जाएगा। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम भी किया जाएगा। इसके लिए परिसर को भी सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें