फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी, चार्ट प्रतियोगिता में बबीता रहीं प्रथम

विज्ञापन
जड्डू कुलज्यार स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विजेता छात्रा को सम्मानित करते स्वास्थ्य
विज्ञापन
जड्डू कुलज्यार स्कूल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता शिविर
विज्ञापन

-एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड झंडूता की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड्डू कुलज्यार में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने की। शिविर में स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार और कमल कुमार ने विद्यार्थियों को किशोर स्वास्थ्य, सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी वैक्सीन, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम वर्ष 2014 में शुरू किया गया था, जिसके तहत 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी रूप में शरीर के लिए घातक है और युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। साथ ही फास्ट फूड से परहेज कर संतुलित आहार, फल-सब्जियों के सेवन और नियमित व्यायाम को अपनाने की सलाह दी। शिविर में एनीमिया नियंत्रण, मासिक धर्म स्वच्छता, टीबी, एड्स, हेपेटाइटिस-बी एवं सी, उच्च रक्तचाप तथा अन्य गैर संचारी रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि 14 से 15 वर्ष आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए अवसाद, तनाव और चिंता के लक्षणों की जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर 14416 टोल फ्री हेल्पलाइन से सहायता लेने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान भाषण एवं चार्ट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और ज्योति शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार्ट प्रतियोगिता में बबीता देवी पहले, वैशाली ठाकुर दूसरे और साहिल किशोर तीसरे पर रहे। सभी विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें