फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेशों को ठेंगा, निजी स्कूल वसूल रहे वार्षिक शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। निजी स्कूल प्रबंधन सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा अभिभावकों से वार्षिक शुल्क की फिराक में हैं। इस मनमानी को लेकर अभिभावकों ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। नालागढ़ के निजी स्कूल विवेक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक उपायुक्त सोलन केसी चमन से मिले। इस दौरान अभिभावकों ने बताया कि इस स्कूल में ट्यूशन फीस के साथ पिछले वर्ष का वार्षिक शुल्क भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देशों में सिर्फ ट्यूशन फीस ही देने को कहा गया है। बावजूद स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को रोजाना वार्षिक शुल्क जमा करवाने के लिए एसएमएस भेज रहा है। इसमें समय पर शुल्क जमा नहीं करने पर जुर्माना लगाने को भी कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य निजी स्कूलों में सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जा रही है।
इस समस्या को लेकर अभिभावक पहले एसडीएम नालागढ़ से भी मिल चुके हैं। इसके बावजूद प्रबंधन मनमानी कर रहा है। इस दौरान अभिभावकों ने उपायुक्त माध्यम से शिक्षा मंत्री को भी मांग पत्र भेजा है। उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी को रोकने की मांग रखी है। इस दौरान उपायुक्त ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि वह इस विषय को मंत्री तक पहुंचाएंगे। स्कूल प्रबंधन से भी इस विषय में जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर तरसेम शर्मा, विकास शर्मा, रंजन कुमार, दिनेश राणा, दीपक कुमार, प्रकाश सिंह, रंजनी कुमारी, रचना देवी, मोनू देवी और राकेश पटेल सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें