फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नर्सरी से आठवीं तक की कॉपी-किताबों पर बढ़े 10-20 फीसदी दाम

Thu, 15 Feb 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा अभियान
विज्ञापन

1400 से 6550 में मिल रहा पहली से आठवीं तक का पूरा सेट
स्कूलों ने कॉपी-किताबों के लिए पहले से ही तय किए है बुक सेलर
कक्षा एक ही लेकिन किताबों के लिए बुक सेलर भी अलग-अलग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ अभिभावकों की जेब कटना भी शुरू हो गई है। स्कूलों की ओर से बच्चों को कॉपी व किताबें खरीदने के लिए मैसेज भेजना शुरू कर दिए गए हैं। वहीं इस साल फिर से स्कूलों में लगने वाली कॉपी, किताबों की दरों में 10-20 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में बढ़े हुए दामों के बाद जहां एक ओर अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, वहीं स्कूलों की महंगी फीस भरनी पड़ेगी।
विज्ञापन

नर्सरी से आठवीं कक्षा की कॉपी-किताबों के सेट में 300 से 400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रोजाना स्कूलों से अभिभावकों को किताबों की सूची भी दी जा रही है। जिले के अधिकतर स्कूलों की किताबें किसी विशेष बुक सेलर से ही खरीदने के लिए अभिभावकों को निर्देश देते हैं। पुस्तक विक्रेताओं के अनुसार खरीदारी करने पर अभिभावकों को 10 से 15 प्रतिशत की छूट दी जाती है, लेकिन स्कूल प्रशासन की तरफ से सेट दुकान से अभिभावकों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलती। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कॉपी-किताबों समेत अन्य स्टेशनरी के सामान को बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। हालांकि एनसीईआरटी की किताबों के दामों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले वर्ष के मुताबिक ही दाम है।
विज्ञापन

इनसेट
पिछले और इस वर्ष किताबों के दाम
कक्षा
वर्ष 2022

पिछले वर्ष

अब के दाम
नर्सरी
400-500

600-1200
800-1400
पहली
1950-3000
2100-3300
2450-3650
दूसरी
2000-3350
2200-3600
2400-4000
तीसरी
2150-3900
2300-4100
2500-4300
चौथी
2300-4200
2500-4300
2900-4600
पांचवीं
2350-4200
2600-4500
2600-4800
छठी
3000-5550
3200-5800
3500-5900
सातवी
3050-5500
3300-6000
3500-6500
आठवीं
3300-5850
3500-6000
3800-6550
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें