जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में कृषि विभाग की ओर से आयोजित स्कूल मृदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में
जेएनवी कुनिहार में हुआ मृदा प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वॉयल हेल्थ कार्ड के तहत पायलट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल स्वॉयल हेल्थ प्रोग्राम में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में प्रशिक्षण शिविर लगा। कार्यक्रम के माध्यम से जेएनवी के बच्चों को मिट्टी का स्वास्थ्य जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को बताया गया कि मिट्टी का परीक्षण क्यों आवश्यक है, मिट्टी का नमूना लेने के बारे में और मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में भी बच्चों को अवगत करवाया गया।
मृदा पोर्टल पर जेएनवी का पंजीकरण किया गया। योजना के तहत चयनित विद्यालयों में मृदा परीक्षण के लिए किट का प्रावधान भी किया जाएगा जिससे प्रशिक्षण प्राप्त बच्चे अपने नजदीकी क्षेत्रों में जाकर किसानों की मृदा का नमूना लेकर किसानों को जागरूक कर सकते हैं। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट मृदा विशेषज्ञ डॉ. मीरा ठाकुर ने बच्चों को मृदा में पोषक तत्वों व मृदा के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। मृदा परीक्षण अधिकारी डॉ. रितु सूद ने मृदा पोर्टल पर जेएनवी कुनिहार का पंजीकरण किया व मृदा परीक्षण बारे में बच्चों को बताया गया। इसके अलावा आतमा परियोजना की तरफ से खंड तकनीकी प्रबंधक आतमा विकास खंड कुनिहार से डॉ. सुदर्शन चंदेल ने मृदा का नमूना लेने बारे, मृदा परीक्षण क्यों आवश्यक है व टिकाऊ कृषि बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य केके यादव व अन्य मौजूद रहे।