फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में बिजली कट, अस्पताल में न टेस्ट हुए न अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के सरकारी व कर्सना लैब में पसरा अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
दोपहर 12:22 बजे अचानक बंद हो गई बिजली, एक्सरे, ईसीजी करवाने के लिए दिनभर भटकते रहे मरीज
विज्ञापन

क्रस्ना लैब में भी छाया अंधेरा, सैंपल तो लिए रिपोर्ट नहीं मिलीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय की कंडाघाट से जोड़ी एक बिजली लाइन के तार में खराबी आ गई। इसके बाद पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कट के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में भी मरीजों को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। इससे मरीजों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। दोपहर 12:22 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल की क्रस्ना लैब में अंधेरा छा गया। ऐसा होने पर लैब के बाहर लाइन में लगे मरीजों को बिना टेस्ट के ही जाना पड़ा। हालांकि कुछ मरीजों ने बिजली आने का इंतजार किया, लेकिन जब 1:00 बजे तक बिजली नहीं आई तो वे भी चले गए। वहीं, सरकारी लैब में भी टेस्ट के लिए लगाए सैंपल की रिपोर्ट भी मरीजों को नहीं मिल सकी। लाइट जाने के बाद अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सके। ऐसे में अधिकतर दिक्कतें गर्भवती महिलाओं को हुई। इसी तरह एक्सरे और ईसीजी का कार्य भी पूरी तरह से रुक गया। कट लगने के बाद कई मरीजों ने निजी क्लीनिकों का भी रुख किया। वहां भी केवल ब्लड सैंपल ही लिए गए व शाम तक मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए कहा। बता दें कि सोलन में मालरोड और अस्पताल रोड को छोड़कर अन्य हिस्सों में घोषित कट था। मालरोड और अस्पताल की बिजली लाइन को कंडाघाट से बोर्ड ने जोड़ा था, लेकिन शुक्रवार को आधे दिन बाद जोड़े गए बिजली के तार में खराबी आ गई। इसके बाद दोपहर 12:22 बजे मालरोड और अस्पताल रोड पर भी बिजली कट लग गया। शाम 5:05 बजे बिजली बहाल हो सकी।

इनसेट
सरकारी लैब में 12:00 बजे तक हुए टेस्ट
अस्पताल की सरकारी लैब में दोपहर 12:00 बजे तक टेस्ट सैंपल एकत्र किए गए। इसके बाद क्रस्ना लैब के बाहर काफी भीड़ लग गई। 12:00 से 12:22 बजे तक मरीजों के टेस्ट सैंपल एकत्र किए। इसके बाद बिजली चली गई। इसके बाद अस्पताल में टेस्ट कार्य रुक गए और मरीजों को रिपोर्ट तक नहीं दी गई। हालांकि जनरेटर के जरिये ओपीडी में मरीजों की जांच सुचारू रूप से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.....
अस्पताल में दोपहर 12:22 बजे बिजली बाधित हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में टेस्ट समेत एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन बंद हो गई। ओपीडी में सुविधा मरीजों को दी गई है।
-डॉ. सुमित सूद, कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक, आरएच सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें