फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एसडीएम कसौली ने नशामुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


परवाणू। कसौली उपमंडल के एसडीएम महेंद्र प्रताप ने वीरवार को पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ कसौली उपमंडल में संचालित नशामुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में रहने वाले मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन, दवाइयों और उपचार प्रक्रिया का जायजा लिया। एसडीएम ने केंद्र संचालकों को सरकारी मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। महेंद्र प्रताप ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों का उद्देश्य केवल उपचार नहीं, बल्कि मरीजों का मानसिक और सामाजिक पुनर्वास भी होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को केंद्रों की नियमित जांच करने और किसी भी लापरवाही या अनियमितता को समय रहते सुधारने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ अभियान समाज के सहयोग से ही सफल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें