नालागढ़ मे मिट्टी से भरे जा रहे है सड़क के गड्ढे स्रोत: संवाद
गाड़ी चलने से निकल रही मिट्टी, समस्या जस की तस
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। खराब सड़कों से परेशान लोग कई बार लोक निर्माण विभाग से मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन गड्ढों को मिट्टी से भरने का अस्थायी उपाय कारगर साबित नहीं हो रहा है। वाहनों की आवाजाही के साथ ही गड्ढे दोबारा उभर आते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
लोगों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों के गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। हालांकि, वाहनों की आवाजाही के कारण मिट्टी हटने से कुछ समय बाद गड्ढे फिर बन जाते हैं। लोगों का कहना है कि गड्ढों को मिट्टी से भरने के बजाय उचित तरीके से मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने विभाग से सड़कों की हालत सुधारने और गड्ढों की पक्की मरम्मत करवाने की मांग की है।
ठेकेदार को जल्द सौंपा जाएगा काम
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ई. राकेश कालिया ने बताया कि सड़कों की खराब हालत विभाग के ध्यान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गड्ढों की मरम्मत का काम जल्द ही ठेकेदार को आवंटित किया जाएगा, ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।