फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, कंजक पूजन से दशहरे तक की खरीदारी

विज्ञापन
रामनवमी व दशहरे को लेकर दुकानों में खरीदारी करते लोग। संवाद। ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

अपर, लोअर, चौक और गंज बाजार में खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक
चुनरी, नारियल, चूड़ियां, खिलौने और नए कपड़े खरीदे
52 कन्याओं को सजाया, गंज बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा पूरे शहर में घूमी
इस बार ठोडो मैदान में भी होंगे दशहरे के कार्यक्रम
पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। रामनवमी और दशहरे के त्योहार ने शहर के बाजारों में रौनक लौटा दी है। अपर बाजार, लोअर बाजार, चौक बाजार और गंज बाजार में सोमवार को खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग कंजक पूजन के लिए चुनरी, नारियल, चूड़ियां, लंच बॉक्स, पेंसिल सेट, रुमाल और खिलौने खरीदते नजर आए। दशहरे के लिए भी लोगों ने पटाखों, सजावटी सामान और नए कपड़ों की खरीदारी की। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
कारोबारियों के अनुसार, बीते दिनों बाजारों में अपेक्षाकृत मंदी थी, लेकिन त्योहारों के चलते खरीदारी बढ़ी है। मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ठोडो मैदान में रावण दहन की तैयारियां पूरी
दशहरे को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। ठोडो मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार कर लिए गए हैं। मंगलवार को यहां रावण दहन के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। वहीं, गंज बाजार में जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से आयोजित रामलीला अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार रात राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया। मंगलवार को राम-रावण युद्ध और रावण दहन के बाद गंज बाजार स्थित रामलीला मंच पर भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा।
पहली बार 52 शक्तिपीठों की निकालीं झांकियां
जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से सोमवार रात करीब 8:30 बजे देवी सती के 52 शक्तिपीठों पर आधारित झांकियां निकाली गईं। इसके लिए 52 नन्हीं कन्याओं को विशेष रूप से तैयार किया गया था। गंज बाजार से शुरू हुई झांकी ने पूरे शहर का भ्रमण किया और वापस मंच स्थल पर पहुंची। झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। मंडल के संस्थापक हरीश मरवाह ने बताया कि दर्शकों के लिए हर साल कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। इस बार 52 शक्तिपीठों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
रामनवमी और दशहरे के मौके पर दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के साथ पूजन सामग्री और अन्य सामान भी खरीद रहे हैं। इससे बीते दिनों के मुकाबले कारोबार में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

-अशोक सैनी, कारोबारी
नवरात्र और कंजक पूजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
-सोनी, कारोबारी
दशहरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को ठोडो मैदान में रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा।
-धर्मेंद्र ठाकुर, प्रधान, जगदंबा रामलीला मंडल

रामनवमी व दशहरे को लेकर दुकानों में खरीदारी करते लोग। संवाद। ग्राउंड रिपोर्ट

रामनवमी व दशहरे को लेकर दुकानों में खरीदारी करते लोग। संवाद। ग्राउंड रिपोर्ट

रामनवमी व दशहरे को लेकर दुकानों में खरीदारी करते लोग। संवाद। ग्राउंड रिपोर्ट

रामनवमी व दशहरे को लेकर दुकानों में खरीदारी करते लोग। संवाद। ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें