फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उचित मूल्य की दुकानों पर रेट लिस्टें लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। उप तहसील कृष्णगढ़ के नायब तहसीलदार ने उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार सूरत सिंह वर्मा ने बताया कि मंगलवार को चंडी स्थित उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया। इसमें यह पाया गया कि दुकान जिसका संचालन विशाल वशिष्ठ की ओर से किया जा रहा है। डिपो धारक प्रदेश सरकार की ओर से उपदान के तहत प्रदान किया जा रहे खाद्यान्नों का वितरण उपभोक्ताओं को आधार कार्ड की प्रमाणिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संचालकों को निर्देश दिए कि दुकान के बाहर सरकार की ओर से उपलब्ध खाद्यान्नों की रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से चस्पां की जाए। दुकान के तहत आने वाले राशन कार्ड धारकों से संबंधित आंकड़े जिसमें बीपीएल, आईआरडीपी, अंत्योदय एवं सामान्य श्रेणी के कार्ड धारकों का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। नायब तहसीलदार ने बताया कि चंडी स्थित उचित मूल्य की दुकान में रिकॉर्ड नियमों के अनुरूप पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें