फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़े से पीट-पीटकर उल्टे पांव दौड़ा दिया तेंदुआ

Tue, 04 Apr 2017 09:53 PM IST
सोलन, दाड़लाघाट, ब्यूरो
विज्ञापन
दाड़लाघाट में सोमवार शाम बाघ के हमले में बुरी तरह से घायल फांजो गांव के कमल कुमार (46) को आईजीएसमी रेफर कर दिया है। - फोटो : demopic
विज्ञापन
दाड़लाघाट में सोमवार शाम बाघ के हमले में बुरी तरह से घायल फांजो गांव के कमल कुमार (46) को आईजीएसमी रेफर कर दिया है। वह वेल्डर का काम करता है तथा घटना के वक्त घर लौट रहा था। रास्ते में तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। देर शाम उन्हें अर्की अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


 होश संभालने के बाद घायल ने बताया कि जैसे ही उस पर बाघ ने हमला किया उसने अपनी मोबाइल की टॉर्च की रोशनी की और अपने बैग में पड़े हथौड़े को निकाल कर तब तक बाघ पर वार किए जब तक बाघ के चंगुल से छूट नहीं गया। किसी तरह वह पास के गांव शिवनगर में पहुंचा। स्थानीय लोगों ने उसे 108 की सहायता से अर्की अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने चेकअप के बाद घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
 
स्थानीय निवासी धर्मपाल धर्मा, हेतराम, लेखराज, विजय, मनसाराम, प्रेम लाल, हीरा कौंडल और हरिराम ने कहा कि कई बार पंचायत ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रस्ताव डाले। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा हादसे वाले दिन भी ग्रामीण वन विभाग के कार्यालय में इस समस्या को लेकर गए थे। लेकिन संबंधित अधिकारी के छुट्टी पर होने से लोग अपनी समस्या नहीं रख पाए थे। इसके बाद शाम को आदमखोर हो रहे जानवर ने राहगीर पर हमला कर दिया। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


जल्द पकड़ा जाएगा तेंदुआ : जसवाल
डीएफओ कुनिहार आरएस जसवाल ने कहा कि वह छुट्टी पर थे। इस कारण लोग उनसे नहीं मिल पाए थे। बताया कि घायल व्यक्ति को उचित मुआवजा विभाग की ओर से प्रदान किया जाएगा। तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें