फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को अब इलाज के लिए मिलेंगे 2.5 लाख

Sat, 27 May 2017 11:16 PM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में रोगी कल्याण समिति के बजट में से गरीब और जरूरतमंद रोगियों के इलाज के लिए अब 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि एक लाख रुपये थी। यह निर्देश उपायुक्त सोलन राकेश कंवर ने जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित 2.5 लाख रुपये से उन सभी गरीब रोगियों के बेहतर उपचार में मदद मिलेगी जिनके पास किसी कारणवश बीपीएल कार्ड नही हैं और वह सही मायनों में जरूरतमंद हैं।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों की पहचान चिकित्सक द्वारा की जाएगी। दो जून से जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन पूर्ण आयूष संस्थान के रूप में कार्य करना आरंभ करेगा।

आयूष संस्थान के रूप में यहां रोगियों को आयूष घटक के तहत प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएं एवं उपचार की सभी विधियां उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रयोगशाला में रोगियों के सभी परीक्षण गुणवत्ता युक्त एवं विश्वसनीय हों ताकि रोगी को सही उपचार मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने प्रयोगशाला में कुछ नए परीक्षण आरंभ करने के निर्देश भी दिए। रोगी कल्याण समितियों का गठन अस्पतालों में बेहतर प्रशासन व्यवस्था निश्चित करने के लिए किया है। उन्होंने समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव देते रहें। बैठक में वित्त वर्ष 2017-18 के अनुमानित व्यय को भी स्वीकृति प्रदान की।

उन्होंने समिति के बेहतर कार्यान्वयन एवं रोगियों को श्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर जिप अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. आरके दरोच, रोगी कल्याण समिति की सदस्य सचिव डॉ. अंजू भारद्वाज, सदस्य प्रताप भारद्वाज, रोटरी क्लब सोलन के अध्यक्ष जतिन साहनी सहित अन्य सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें