प्रदूषण बोर्ड की टीम बद्दी में पालिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदार का चालान काटते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बद्दी में पॉलीथिन इस्तेमाल करने पर 22 लोगों के चालान कर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभय गुप्ता के नेतृत्व में प्रेम सकलानी, अभिषेक, रूपलाल और राजेश कुमार की टीम ने बद्दी-साई मार्ग पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले दुकानदारों के चालान काटे और उसके बाद सुबह सब्जी मंडी में पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के चालान काटे।
इस दौरान टीम ने करीब 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। अभय गुप्ता ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देश पर विभाग ने टीम का गठन किया है। जो पॉलिथीन का प्रयोग को पूरी तरह से रोकने का कार्य करेगी।
उनका उद्देश्य केवल जुर्माना वसूला नहीं है, वह दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने के लिए बोर्ड ने एक टीम का गठन किया है जो लगातार कार्रवाई करेगी।