फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायतों में उपचुनाव को लेकर बनाए मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना, 29 को होना है चुनाव
विज्ञापन

नामांकन 13 सितंबर को, नामांकन वापसी 18 को होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की पंचायतों में उपचुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की अधिसूचना कर दी है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने अधिसूचना की है। अधिसूचना के अनुसार विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बधोखरी के वार्ड-चार बधोखरी के लिए राजकीय उच्च विद्यालय बधोखरी को मतदान केंद्र बनाया गया है।
जबकि विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी के वार्ड सात ज्यावला के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरड़हट्टी और ग्राम पंचायत पट्टा के वार्ड चार काथला के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंजल में मतदान होगा। वहीं विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत मही के वार्ड पांच, हाथों के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलहेच में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले की चार पंचायतों में 29 सितंबर को सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। पंचायतों में विभिन्न रिक्त पदों के लिए प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। नामांकन 13 सितंबर सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक होंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी 16 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से की जाएगी। 18 सितंबर को सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न 18 सितंबर को ही आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें