नालागढ़ (सोलन)। रामशहर कालेज में कॅरियर मार्गदर्शन, परामर्श और प्लेसमेंट सेल की ओर से आरबीआई क्विज 90 पर एक सूचनात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 31 छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. तनु कालसी ने किया। इस सत्र में यूको बैंक रामशहर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आरबीआई क्विज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और विभिन्न बैंकिंग नियमों की विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. रीतू ने छात्रों को क्विज में पंजीकरण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने भी छात्रों को ऐसे क्विज में भाग लेने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान प्रो. संदीप कुमार, प्रो. दुर्गा चंद, प्रो. सुमन कुमारी, प्रो. शशि किरण पाल्नाटा और श्री संजय कुमार भी मौजूद रहे। संवाद