फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रवासियों और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

Sun, 13 Sep 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को नशे से बचाने के लिए छयोड खड्ड में एंटी चिट्टा कमेटी की बैठक
विज्ञापन

नशा मुक्त बनाने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए कई कड़े फैसले
नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा, ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। उपमंडल की बड़ोग पंचायत के छयोड़ खड्ड में एंटी चिट्टा कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान पंकज कुमार ने की। इसमें जिला परिषद सदस्य शशिकांत शर्मा और पंचायत प्रधान इंद्र लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में युवा पीढ़ी को चिट्टे (हेरोइन) जैसे जानलेवा नशे के दलदल से बचाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्र को नशामुक्त बनाने और सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिला परिषद सदस्य शशिकांत शर्मा ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। इसे समाप्त करने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों और युवाओं की सामूहिक भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान इंद्र लाल ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही या नशे के अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी कामगारों, रेहड़ी-फेरी वालों और किरायेदारों का पंचायत स्तर पर पंजीकरण और नजदीकी थाने से पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए कमेटी गांव-गांव जाकर अभिभावकों और युवाओं के साथ नियमित संवाद करेगी। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, सचिव वीरेंद्र कुमार, नंद लाल, कमलेश कुमार, विधि चंद, दीपक कुमार, कमल चंद, बाबू राम, नगीन चंद और संजय कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें