बरोटीवाला स्कूल में खेली गई जिला स्तरीय मेजर व माईनग गेम्स की विजेता व उपविजेता टीम मुख्य अतिथि
जिला स्तरीय मेजर व माईनर गेम्स प्रतियोगिता बरोटीवाला स्कूल में हुई संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। जिला स्तरीय अंडर-14 मेजर व माइनर खेलकूद प्रतियोगिता के फुटबॉल मुकाबले में कुनिहार की टीम विजेता रही। फाइनल में कुनिहार की टीम ने सोलन बी को पराजित किया, जबकि बद्दी ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा।
बरोटीवाला के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के मेजर खेलों में हॉकी में जगताखाना स्कूल विजेता रहा। कुनिहार दूसरे और सोलन तीसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल में डुमेहर स्कूल विजेता, सुबाथू दूसरे और अर्की तीसरे स्थान पर रहा। हैंडबॉल में नया गांव विजेता, बरोटीवाला स्कूल उपविजेता और सोलन बी तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती में मझोली विजेता और रेडू स्कूल उपविजेता रहा। बॉक्सिंग में एलपीएस अर्की विजेता और पीएम श्री अर्की उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में सोलन बी पहले और सुबाथू दूसरे स्थान पर रहे।
माइनर खेलों में वॉलीबॉल में बद्दी ब्लॉक पहले और धुंधन दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में नालागढ़ विजेता और बद्दी उपविजेता रहा। खो-खो में धुंधन विजेता और कंडाघाट उपविजेता रहा। बैडमिंटन में अर्की ब्लॉक विजेता और सोलन ब्लॉक उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में अर्की ब्लॉक विजेता और धुंधन उपविजेता रहा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला एडीपीईओ मोहिंद्र सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्य, विभिन्न स्कूलों के खेल प्रभारी और बरोटीवाला स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।