फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गडखल से चोरी ऑटो को पुलिस ने जंगल में किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे दो आरोपी, पुलिस कर रही उनकी तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली के गडखल क्षेत्र से चोरी ऑटो थ्री व्हीलर पुलिस को जंगल में क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दो आरोपी भी दिखाई दिए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, कसौली के गडखल क्षेत्र में चोरी ऑटो थ्री व्हीलर (लोडिंग) वाहन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 11 फरवरी को थाना कसौली में शिकायतपत्र प्राप्त हुआ था। इसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि 10 फरवरी की रात को लगभग 11:00 बजे उन्होंने ऑटो को गडखल-धर्मपुर सड़क पर बस स्टॉप गडखल के समीप खड़ा किया था। उसे कोई चोरी करके ले गया। इसकी कीमत लगभग 93,000 रुपये है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में उक्त ऑटो थ्री व्हीलर को दो अज्ञात व्यक्ति धर्मपुर की तरफ ले जाते हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि तलाशी के दौरान धर्मपुर के क्षेत्र मंगोटी मोड़ के समीप सड़क किनारे संदिग्ध रगड़ के निशान पाए गए। जब पुलिस टीम ने नीचे जंगल क्षेत्र में खोजबीन की तो सड़क से लगभग 400 फुट नीचे ऑटो क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें