फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के परिवार पर दर्ज मुकदमे वापस हों : पेंशनर

विज्ञापन
Police pensioner association Kunihar asks to revoke cases against police families registered in Bilaspur
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। पुलिस पेंशनरों ने पुलिस कर्मचारियों के परिवार के खिलाफ बिलासपुर में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन दक्षिणी रेंज मुख्यालय कुनिहार के प्रधान धनीराम तनवर, दीप राम ठाकुर, संतराम चंदेल, मुनीलाल चौहान, जगदीश चौहान, लेख राम, रतिराम शर्मा, आशा राणा, पुष्पा सूद, श्याम लाल, ठाकुर श्याम, लाल भाटिया, केदार ठाकुर ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के परिवार के खिलाफ बिलासपुर में दर्ज मुकदमा गलत है।
उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी आम जनता है, उन पर कोई पुलिस रूल लागू नहीं होते। उन सभी को हक है कि लोकतंत्र में किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि के पास मांग पत्र पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने मांग की है कि पुलिस परिवार पर दर्ज मुकदमों को जल्द वापस लिया जाए। एसोसिएशन ने पहले भी मांग की थी कि पुलिस फोर्स में अनुबंध और पे बैंड का मामला नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें