फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों में विवाद के चलते मंदिर पर ताला

Thu, 23 Jun 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना रामशहर के अधीन लूनस पंचायत के जालपा माता मंदिर की प्रबंधन कमेटी के गठन को लेकर ग्रामीणों में बढ़ते विवाद पर एसडीएम नालागढ़ के निर्देशों पर मंदिर के दरवाजों को बंद करवा दिया है। प्रशासन की ओर से दोनों गुटों में झगड़े की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार यह मंदिर ग्रामीणों की कुल देवी जालपा माता का निवास है। मंदिर में पुरानी कमेटी और नई कमेटी निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते ग्रामीण दो धड़ों में बंट चुके हैं। प्रशासन ने इस मामले को पहले भी कई बार सुलझाने के प्रयास किए हैं। लेकिन बात नहीं बनी। आलम यह है कि विवाद अब काफी बढ़ चुका है। प्रशासन ने किसी अनहोनी की आशंका केे चलते मंदिर में प्रवेश को लेकर पाबंदी लगा दी तथा मंदिर के कपाट बंद करवा दिए हैं।

मंदिर में गठित नई कमेटी के चेयरमैन विनोद ठाकुर, उपप्रधान बुधराम, सरवण सिंह, जुखाड़ी के प्रधान राकेश कुमार, अधिवक्ता वीर सिंह, अधिवक्ता सेवा सिंह, कानूनी सलाहकार अधिवकता योगेश्वर सिंह, वार्ड सदस्य जमना देवी, रणजीत सिंह, बलदेव सिंह और अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन पुरानी कमेटी को हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा। यह गैर कानूनी है। संविधान के अनुसार तीन साल के बाद चुनाव होना जरूरी है, जबकि पुरानी कमेटी 11 साल से मंदिर का कार्यभार को देख रही थी।
विज्ञापन

 
प्रशासन के आदेश पर लगा दिया ताला
डीएसपी नालागढ़ साहिल अरोड़ा ने बताया कि जालपा मंदिर कमेटी के गठन को लेकर गांव दो गुटों में बंट चुका है। इससे यहां झगड़े की आशंका है। इसके चलते एसडीएम नालागढ़ के आदेशानुसार मंदिर में ताला लगा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें