फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशे और साइबर क्राइम से बचाव के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला............
विज्ञापन

आयशर पब्लिक स्कूल परवाणू में पुलिस की पाठशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू स्थित आयशर पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक परवाणू अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, परवाणू थाना प्रभारी प्रताप सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक सिंघी विशेष रूप से मौजूद रहे।
थाना प्रभारी ने स्कूली विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत एक बार करने से ही व्यक्ति इसका आदी बन जाता है, इसलिए बच्चों को इससे दूर रहना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति पर नशे का मामला चल रहा है और वह नशा छोड़ने के लिए नशा निवारण केंद्र में भर्ती होता है, तो उसका केस समाप्त हो सकता है। डीएसपी ने कहा कि साइबर क्राइम के दौर में मोबाइल सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विद्यार्थियों के सवालों पर पुलिस के जवाब:
सवाल : (उपासना, 9वीं कक्षा): यदि बच्चे एक-दूसरे को नशे के लिए उकसाते हैं, तो क्या उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
जवाब : 112 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सवाल : (परिमन्यु राठौर, 10वीं कक्षा) नशा और साइबर क्राइम रुक क्यों नहीं रहा है।
जवाब: साइबर क्राइम के लिए वे लोग भी जिम्मेदार हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करते हैं। वहीं, पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ 24 घंटे अभियान चला रही है।
सवाल : (आराही, 10वीं कक्षा): साइबर क्राइम की शिकायत कहां करें
जवाब : नागरिक 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
सवाल : (नेहा, 12वीं कक्षा): जब्त किए गए मादक पदार्थों का पुलिस क्या करती है
जवाब : जब्त मादक पदार्थों को कोर्ट में पेश करने के बाद अदालत के आदेशानुसार नष्ट कर दिया जाता है।
सवाल : (कपिश, 9वीं कक्षा): प्रदेश को नशा मुक्त करने के प्रयासों को आप कितने नंबर देंगे।
जवाब : पुलिस के प्रयासों को 10 में से 8 नंबर दिए जा सकते हैं, क्योंकि नशे के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
सवाल (दमीन, 12वीं कक्षा) क्या नशा पकड़वाने पर सरकार कोई इनाम देती है।
जवाब: हां, सरकार द्वारा नशा पकड़वाने पर 10,000 रुपये के इनाम का प्रावधान है और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें