फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी खिलाड़ी साक्षी शर्मा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब राजपुरा और खेलो इंडिया सेंटर के सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व विधायक
विज्ञापन

अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश सरकार करे इनाम की घोषणा : साक्षी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब राजपुरा व खेलो इंडिया सेंटर की ओर से विश्व विजेता कबड्डी की खिलाड़ी साक्षी शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में पूर्व विधायक केएल ठाकुर, धज भवंर सिंह, समाज सेवक हरप्रीत सैणी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शुक्रवार दोपहर बाद राजपुरा में साक्षी शर्मा का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। क्लब के प्रधान संजीव ठाकुर ने बताया कि विश्व कप में हिमाचल की पांच बेटियां खेलीं। इन बेटियों के दम पर भारत को जीत हासिल हुई। कप्तान व उप कप्तान भी हिमाचल से ही थीं। जूनियर खिलाड़ी भी इसी तरह से मेहनत करते नाम कमाना चाहते हैं। प्रदेश सरकार इन पांचों बेटियों के लिए अन्य राज्यों की तर्ज पर इनकी मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन

साक्षी शर्मा ने कहा कि वह पिछले दस साल से खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा में प्रशिक्षण ले रही हैं और वह आज जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे उनके कोच संजीव ठाकुर की मेहनत है। बाहरी राज्यों में खिलाड़ियों को सरकार ने नकद पुरस्कार की घोषणाएं कर दी हैं। चाहते हैं कि प्रदेश सरकार भी उन्हें पुरस्कार राशि दे। इस मौके पर रडियाली पंचायत के पूर्व प्रधान इंदू वैद्य, कुलदीप राणा, जितेंद्र राणा, रवि शर्मा, ट्रस्ट के प्रधान सरदार नसीब सिंह, कुलवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें