फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-रामशहर रूट पर नियमित समय पर नहीं चल रही बस

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह स्टार्ट न होने पर रूट पर नहीं गई बस
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हांफ गई थी बस, यात्री घंटों करते रहे इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। बद्दी-रामशहर वाया घरेड़ मार्ग पर समय पर बस न चलने से यात्री परेशान हैं। इस रूट में निगम की पुरानी बसें भेजी जा रही हैं जो किसी भी स्थान पर हांफ जाती हैं। बस रूट पिछले 15 दिनों से समय पर न चलने ओर न आने से सात पंचायतों के ग्रामीणों में निगम के प्रति रोष व्याप्त है।
शुक्रवार सुबह बस स्टार्ट नहीं हुई। इससे यह बस बद्दी से नहीं आई। बस के न आने से घरेड़ व साई में कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। दोपहर के समय यह बस बद्दी से तो आ गई थी लेकिन घरेड़ में जाकर दोबारा वहीं समस्या हो गई। जिससे यह बस 5:00 बजे रामशहर पहुंची। दो दिन पहले भी यह बस इस रूट पर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायला पंचायत की प्रधान रचना देवी, गोयला के पूर्व प्रदान माडू राम, कान चंद, दिनेश कुमार, प्रेम सिंह, राम सिहं व अशोक कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में नालागढ़ डिपो की बसें निर्धारित समय पर न चलने और अपने गंतव्य से पहले ही हांफ जाने के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घंटों बस का इंतजार करते हैं और बाद में पता चलता है कि गाड़ी खराब है। उन्होंने इस रूट पर नई बसें भेजने की मांग की है।
उधर, नालागढ़ डिपो के आरएम अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। शनिवार को समय पर इस रूट पर बस को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें