फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पांच दुकानों के चालान

Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुनिहार में दुकानों का निरीक्षण करते खंड विकास अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
विकास खंड अधिकारी ने किया दुकानों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

प्लास्टिक के चालान कर वसूला गया सात हजार रुपये जुर्माना
दुकानदारों को पुन: प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से भी किया मना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। क्षेत्र की दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने पर पांच दुकानदारों के चालान किए गए हैं। इस दौरान सात हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। यह चालान विकास खंड अधिकारी कुनिहार ने औचक निरीक्षण के दौरान किए गए हैं। उन्होंने दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी तन्मय कंवर ने क्षेत्र की तीनों पंचायतों कुनिहार, हाटकोट और कोठी के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोठी चौक से न्यू बस स्टैंड से होते हुए पुराना बस स्टैंड तक होटल ढाबों, मीट शॉप अन्य दुकानदारों सहित बैंक आदि का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ कुनिहार तन्मय कंवर ने कहा कि पहले कई बार दुकानदारों को विभाग व पंचायतों द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने व दुकानों के आगे गंदगी न फैलाने की अपील की जाती रही है। लेकिन दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस दौरान पांच दुकानदारों के चालान किए गए। इसमें एक दुकान का 5000 रुपये चालान किया गया। जबकि चार अन्य दुकानदारों 2000 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें